Breaking News

औरंगाबाद में सड़क दुर्घ’टना में महिला घायल:बाइक से मायके जा रही थी, तभी हुआ हादसा

औरंगाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत झिकटिया गांव से बाइक पर सवार अपने मायके जा रही महिला रास्ते मे एक्सीडेंट कर गई। दरअसल घटना सदर प्रखंड के झिकटिया गांव से अपने मायके भादवा जा रही बाइक सवार महिला का भोला बिगहा गांव के समीप एक्सीडेंट हो गई जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

आनन-फानन में वहां के मौजूद लोगों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल के लिए भेज दिया जहां महिला इलाजरत है। महिला की पहचान प्रियंका कुमारी पति सुशील कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में की गई है। महिला ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर चकमे से गिर पड़ी जिसके कारण हमारा एक्सीडेंट होगा। महिला के कई जगहों पर गहरा चोट हुआ है लेकिन स्थिति गंभीर बताई जा रही है जहां सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.