Breaking News

नेपाल में बारिश…बिहार में बाढ़ का खतरा:खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंडक; बगहा, बेतिया, मोतिहारी और गोपालगंज में हाईअलर्ट

नेपाल में सोमवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गंडक का जलस्तर 1 लाख 32 हजार क्यूसेक पहुंच गया है। इसे देखते हुए जल संसाधन और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बगहा, बेतिया, मोतिहारी और गोपालगंज में हाईअलर्ट जारी किया है।

बिहार में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के साथ ही ट्रफ रेखा राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज समेत 19 जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

पटना, पूर्णिया, सहरसा समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हैं। कई जगहों पर बारिश हो रही है।

वहीं दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और उत्तर पूर्व और बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ काले बादल छाए रहने के आसार हैं। पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल सहित 14 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जहां बारिश नहीं होगी, वहां बादल छाए रहेंगे। इससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा।

पटना में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

पटना में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

पटना में आज सुबह करीब 9 बजे से हल्की बारिश हो रही है। सीतामढ़ी, पूर्णिया और आसपास के इलाके में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 2 घंटे से हो रही बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

आद्रा नक्षत्र में पहली बारिश से किसानों में खुशी है। उनका कहना है कि अगर 3-4 दिन अच्छी बारिश हुई तो धान की रोपनी भी शुरू कर देंगे।

सीतामढ़ी में बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

सीतामढ़ी में बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

मौसम विभाग जारी किया ब्लू अलर्ट

मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार के 37 जिलों में सोमवार को सूखे की स्थित रही है। 33 जिलों में औसत से 100 प्रतिशत कम, वहीं चार जगहों पर 87 से 99 फीसदी कम बारिश हुई है।

किशनगंज में 29.2 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 119 फीसदी अधिक है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 18 नगर निकायों में सामान्य से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में कमी आ सकती है।

जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में कमी आ सकती है।

इस साल अच्छी बारिश की संभावना बन रही है

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद सिंह ने बताया कि किसानों के लिए इस साल अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में कमी आ सकती है।

मौसम काफी उतार-चढ़ाव रहेगा और कुछ जगह होते रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बन रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाला समय मानसून की अच्छी संकेत बिहार के किसानों के लिए दिख रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.