सीतामढ़ी में मौसम ने अचानक करवट ली। आज अहले सुबह से लगातार बारिश जारी है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश का किसान काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 22 जून को अदरा नक्षत्र का पहला दिन था। लेकिन उसके बाद से एक भी दिन बारिश नहीं हुई। आज आद्रा नक्षत्र की पहली बारिश है।
पिछले एक सप्ताह से किसान टकटकी लगाकर बैठे थे। अदरा की झमाझम बारिश ने किसानों को गदगद कर दिया है। खरीफ की खेती के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाला आद्रा नक्षत्र की शुरूआत में एक बूंद भी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। बारिश से अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी है।

मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई।
उत्तर बिहार के जिलों में 10 MM बारिश
मानसून के आने का एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद वह अब तक कमजोर बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने मानसून के कमजोर होने के तीन प्रमुख कारण बताएं है। बताया जाता है कि राज्य के अधिकांश क्षेत्र में मानसूनी रेखा के कमजोर होने से मानसून कमजोर हुआ है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी का भराव कम होना भी इसका एक प्रमुख कारण बन रहा है। इससे अभी तक उत्तर बिहार के जिलों में लगभग 10 MM बारिश ही हो पाई है।






Leave a Reply