सीतामढ़ी में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) के मछली पालन व पशुपालन विभाग के सहयोग से मत्स्य मित्र और पशु मित्र के पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था की निदेशक सुनील महतो ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में 60 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक महिला अथवा पुरुष जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है,आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 29 जून तक है।n
इसमें संबंधित क्षेत्र का व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान मिलेगा। साथ ही उन्हें उद्यमिता की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के हर एक पाठ्यक्रम के लिए 35-35 सीटें हैं। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय बड़ौदा आरसेटी, सीतामढ़ी में दस्तावेजों के साथ आ सकते हैं। बताया गया कि यह कोर्स प्रशिक्षणार्थी लिए बहुत फायदेमंद होगा। इस ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षणार्थी बड़े स्केल पर डेयरी स्थापित कर सकते हैं और अलग-अलग सरकारी विभागों से ऋण की सुविधा लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।






Leave a Reply