Breaking News

1.32 लाख क्यूसेक पहुंचा गंडक नदी का जलस्तर:नेपाल में लगातार बारिश; बगहा, बेतिया, गोपालगंज, मोतिहारी में अलर्ट जारी

नेपाल के बुटवल समेत गंडक जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होना शुरू हो गया है। गंडक अब लोगों को डराने लगी है।वाल्मीकिनगर में मंगलवार की सुबह से गंडक नदी का जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। सीमावर्ती नेपाल के पहाड़ों का पानी मैदानी इलाकों का रुख करने लगा है। लगातार हो रही बारिश को देख सतर्कता बढ़ा दी जाती है। मंगलवार सुबह 8 बजे जल स्तर बढ़कर एक लाख 32 हजार क्यूसेक पहुंच गया।

हालांकि, इससे निचले इलाके को अभी कोई खतरा नहीं है। लेकिन नेपाल स्थित गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिस होने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की संभावना है। जैसे-जैसे नेपाल में बारिश होगी वैसे वैसे गंडक नदी का जलस्तर बढ़ता चला जाएगा। नेपाल में जब भी भारी बारिश होती है। उसका असर अगले 24 घंटे के बाद बगहा, बेतिया, गोपालगंज, मोतिहारी आदि जिलों में दिखने लगता है।

चनपटिया में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।

चनपटिया में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।

सामान्य से ज्यादा वर्षा होने की संभावना

नेपाल मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल में अभी सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं। बाढ़ नियंत्रण कार्यपालक अभियंता जमील अहमद ने बताया कि एहतियात के तौर पर गंडक बराज के कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद है। अभियंताओं की टीम चौकस है। गंडक बराज नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल गंडक नदी के जलस्तर 1 लाख 30 हजार क्यूसेक के करीब चल रहा है। गंडक बराज की कैपेसिटी 8 लाख क्यूसेक का है। डे और नाइट शिफ्ट में बांधों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए तीन शिफ्ट में कर्मियों को लगाया गया है।

चंपारण के कई इलाकों शुरू हुई बारिश

इधर पश्चिमी चंपारण में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। इसके कारण जल स्रोत भरने लगे हैं। ऐसी स्थिति में गंडक नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही गंडक के पास वाले नीम क्षेत्रों में पानी का दबाव बढ़ेगा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.