Breaking News

मुंबई में 4 मंजिला इमारत गि’री, 1 की मौ’त, छपरा के भी 5 मजदूर ला’पता

मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। इमारत के मलबे में अभी भी 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है।

रेस्क्यू के लिए दमकल विभाग की टीम और पुलिस देर रात से ही मौजूद है। BMC के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, इनकी हालत स्थिर है।

अभी भी बचाव कार्य जारी है। बिहार के छपरा के 5 मजदूर लापता हैं। वे तरैया चेनपुर खराटी के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में चीख पुकार मच गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.