Breaking News

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया के बेटे को मा’री गो’ली:दोस्त के आवास पर बैठा था

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा हाट के समीप सोमवार की रात पूर्व मुखिया पुत्र को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया का पुत्र मोरवा हाट स्थित डॉ. सुशील कुमार मिश्रा के आवास पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दिया। इससे युवक के बाएं हाथ में एक गोली लग गई। कलाकी घटना को अंजाम देते हैं। अपराधी मौके से फरार हो गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरवा में भर्ती कराया।

इस मामले में डॉ विजय राय ने बताया कि जख्मी युवक खतरे से बाहर है। उसकी पहचान मोरवा दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया सुखदेव राय के 50 वर्षीय पुत्र विजय कुमार राय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.