BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: बिस्कोमान भवन से JDU की रैली का नजारा, देखें तस्वीरें…

चुनावी साल में जेडीयू की सांगठनिक ताकत देखने के लिए नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है. हालांकि जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को रैली के पैमाने पर नहीं देखा जा रहा लेकिन इसके बावजूद जेडीयू ने दावा किया था कि सम्मेलन में उसके दो लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे नीतीश कुमार तकरीबन 12:30 बजे गांधी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस वक्त गांधी मैदान पहुंचे उस वक्त फर्स्ट बिहार के कैमरे में गांधी मैदान की तस्वीरें कै’द की गयी।

दोपहर को बिस्कोमान से ली गई तस्वीर सबके सामने है। बिस्कोमान टावर से ली गई इन तस्वीर को देखकर जेडीयू के नेता या उनके वि’रोधी इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस वक्त गांधी मैदान पहुंचे उस वक्त वहां कितने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी कितनी रही होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.