सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा पूरब टोला में रविवार की शाम तकरीबन 2:30 बजे बाइक सवार युवक को शराब के नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने लोहे की रॉड और पाईप से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़ित युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा पूरब टोला गांव निवासी लक्ष्मण मांझी के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुछ दोस्त उनसे मिलने आए थे। मैं उनसे मिलने के लिए अपने बाइक से मिलने के लिए पहुंचा। तब तक वहां मौजूद दो लोग शराब के नशे में उनके दोस्त के साथ बदतमीजी करने लगे। जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद लोहे की रॉड और पाइप से उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी उनके गांव के ही रहने वाले हैं नाम से नहीं जानते लेकिन चेहरे से पहचान लूंगा। अगर पीड़ित युवक को स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से इलाज कराने के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने बाइक से सीवान किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे।
लौटने के दौरान उनका एक साथी ने फोन किया था कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा के पास खड़ा है। इसके बाद वह अपने मोबाइल को जेब में रखते हुए बाइक से वहां पहुंच गए। पुराना बताया कि मेरा दोस्त को वहां पर खड़े देखकर शराब के नशे में गांव के ही दो युवक उसके साथ बदतमीजी और गाली गलौज कर रहे थे। वह मेरा दोस्त था जिसको देखते ही मैं वहां रुक गया और गाली गलौज और बदतमीजी करने का विरोध जताया। इसी दौरान एक युवक दौड़ते हुए पैर से उनके ऊपर मारा। जिसके बाद वह बाइक लेकर नीचे गिर गये। इसके बाद दोनों शराब के नशे में युवकों ने लोहे का रॉड और पाइप से हमला किया।






Leave a Reply