Breaking News

गायघाट में पुलिस ने महिलाओं को ब’र्बरता से पी’टा, महिला समेत तीन गिर’फ्तार

गायघाट में पुलिस ने महिलाओं को बर्बरता से पीटा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इस कानून को और कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी सरकार ने पुलिस को दी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और शराब के धंधेबाजों को भी दबोच रही है। वही छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस का क्रुर चेहरा भी निकलकर सामने आया हैं। जहां देर रात बिना किसी महिला कॉन्स्टेबल के ही पुलिस एक घर में जबरन घुस गयी। जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया तब पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। मुजफ्फरपुर पुलिस की पिटाई का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। यह मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है जहां देर रात शराब खोजने के लिए पुलिस एक घर में बिना लेडी कॉस्टेबल लिए ही पहुंची थी। रात के अंधेरे में टॉर्च लाइट के सहारे पूरे घर की सघन जांच की गयी। महिलाओं ने इसका विरोध किया और पूछा कि बिना किसी महिला सिपाही के आप कैसे किसी के घर में घुस सकते हैं? क्या आपके पास सर्च वारंट है?
घर की महिला और बच्ची के इस सवाल से गायघाट पुलिस गुस्सा गई और महिलाओं को चुप रहने की बात कही। लेकिन जब वही सवाल फिर से पूछा गया तब पुलिस कर्मियों ने हाथ में डंडा थामा घर की महिला और बच्चियों की दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला और बच्चियां रोती,चिखती और चिल्लाती रही लेकिन पुलिस के कानों तक जूं तक नहीं रेंगा। पुलिस वालों की दबंगई गायघाट में साफ देखने को मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.