Breaking News

पुलिस द्वारा पि’टाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:DSP बोले- शरा’ब धंधेबाज को गि’रफ्तार करने गयी थी पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट पुलिस द्वारा बेरहमी से घर मे घुसकर महिलाओं व युवक को डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि रात में पुलिस की टीम एक घर में पहुंचती है। कमरे में सर्च किया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद एक युवती इसका वीडियो बना रही है। वहीं, एक महिला इस पुलिस कार्रवाई का विरोध भी कर रही है। पुलिस के साथ वह जमकर विवाद भी करती है। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी डंडे से उसे पीटने लगता है। चीख पुकार मच जाती है।

ये वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में गायघाट के रामनगर की सरिता सिंह ने SSP को आवेदन भी दिया है। बताया कि वे लोग रात में घर में सो रहे थे। इसी दौरान दरोगा कुमार प्रमोद और अनुपलाल समेत 12-13 पुलिस जवान जबरन घर पर आते हैं। फिर दरवाजा खुलवाते हैं। सामान इधर-उधर फेंकने लगते हैं। यह देखकर उनका बेटा अक्षय पूछता है कि किस केस में आप लोग यहां आएं हैं। इतना सुनते ही पुलिस वाले आग बबूला हो जाते हैं। बेरहमी से उसे पीटने लगते हैं। इसका विरोध जब वहां मौजूद महिलाएं करती हैं तो उन्हें भी डंडे से मारा जाता है।

पहले अनुरोध करती है पुलिस

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस वाले महिला को बाहर आने के लिए बार-बार अनुरोध कर रहे हैं। महिला और एक युवती खिड़की से वीडियो बना रही है। पुलिसकर्मी से सर्च वारंट की मांग करते हैं। पुलिस वाले कहते हैं आप बाहर आएये। आपको कागज दिखाया जाएगा। दरवाजा खोलने के लिए कहा जाता है। अंदर से ही बहुत देर तक नोकझोंक होती है। फिर दरवाजा खोला जाता है। महिला कहती है आप लोग हमेशा इसी तरह रात को घर में घुस जाते हैं। पूरे गांव में हमारी बदनामी हो रही है। आप लोग पर हम केस करेंगे। बावजूद इसके पुलिस वाले तलाशी लेने में व्यस्त दिखते हैं।

पुलिस पर कर दिया था हमला

DSP ईस्ट मनोज पांडेय ने कहा कि शराब धंधेबाज़ दीपक सिंह जो कई केस में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर रेड करने पुलिस गयी थी। लेकिन, उसने घर की महिलाओं को आगे कर दिया। जब पुलिस ने दीपक सिंह को दबोचा तो महिलाओं समेत अन्य ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया और दीपक को भगा दिया। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन, पुलिस द्वारा पिटाई की बात नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.