उत्तर रेलवे क्षेत्राधिकारी में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की वजह से आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसे लेकर पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।
बताया गया है कि उत्तर रेलवे क्षेत्राधिकार में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की वजह से 24, 28, 29 जून, 02, 03, 04 जुलाई को कटिहार से खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
वहीं 25, 29, 30 जून, 03, 04, 05 जुलाई को दरभंगा से खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके अलावा 02 एवं 09 जुलाई को नई दिल्ली से खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद -लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
02 जुलाई को नई दिल्ली से खुलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद -लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी। 01 जुलाई को जयनगर से खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को इटावा-भांडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
02 जुलाई को अमृतसर से खुलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अम्बाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसके अलावा 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस और सहरसा से खुलने वाली 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस नियंत्रित कर चलेगी। वहीं दरभंगा से खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी नियंत्रित होकर चलेगी।






Leave a Reply