मुजफ्फरपुर में शंटिंग के दौरान सदभावना एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इस दौरान माड़ीपुर के समीप इंजन का शंटिंग किया जा रहा था। इसी बीच वह खराब हो गई। जिसके कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन का सारा प्लेटफॉर्म जाम हो गया।
इस दौरान करीब 1 घंटे तक अवध-असम एक्सप्रेस, डेढ़ घंटे तक सद्भावना एक्सप्रेस व लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक देरी तक जंक्शन पर खड़ी हो गई। इसके अलावा एक मालगाड़ी भी रुकी हुई थी। काफी देरी तक ट्रेनों के रुके रहने से यात्री फंसे रहे।
वहीं, कई यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। खराब इंजन को दूसरी इंजन से खिंचकर यार्ड में लाया गया। तब जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुई। रेल लाइन से जाम हटाने के लिए पहले मालगाड़ी चलाई गई। उसके बाद अवध-असम एक्सप्रेस गई। उन दोनों ट्रेनों के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस खुली। इस दौरान रेलकर्मी काफी परेशान रहे। दूसरे जगह से पावर लाकर सदभावना एक्सप्रेस को रक्सौल के लिए रवाना किया गया।
उधर, भारत बंद को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर सहित आसपास के स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ, जीआरपी के अलावा एसएसबी की तैनाती भी की गई। मुजफ्फरपुर जंक्शन के पूरब आमगोला ब्रिज और पश्चिम की तरफ माड़ीपुर पुल के नीचे पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी।






Leave a Reply