Breaking News

नालंदा में बच्चे की मौ’त के बाद डॉक्टर पर आरोप:परिजन बोले- पैसे के लिए आरएमपी डॉक्टर ने की लापरवाही

नालन्दा थाना क्षेत्र के पथला टिलहा गांव में एक मासूम की ईलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतक अपने ननिहाल मां के साथ आया हुआ था। मृतक सिमरिया घाट निवासी बब्लू का 5 वर्षीय पुत्र विशेष है।

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि विशेष अपनी मां उषा देवी के साथ ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार को उल्टी दस्त की शिकायत पर गांव के ही आरएमपी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। 4 हजार में बच्चे को ठीक करने की बात तय हुई थी। इलाज के बाद भी बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद वे लोग दूसरे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन डॉक्टर ने रेफर करने से मना कर दिया और 4000 की मांग करने लगा।

आज सुबह बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद आरएमपी डॉक्टर ने उसे सिलाव पीएचसी ले जाने को कहा जहां पीएचसी डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

आरएमपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन बच्चे के शव को लेकर सिलाव थाना पहुँचे जहाँ से उन्हें नालंदा थाना भेज दिया गया।

नालन्दा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वे अभी अनुमंडल में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.