बैंक में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर है। IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली हैं। जिसके तहत कुल 226 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2022 यानी आज से शुरू हो जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आईडीबीआई बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण
मैनेजर ग्रेड बी : 82 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी : 111 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड डी : 33 पद
बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से जनरल कैटेगरी में 94 सीटें, ओबीसी में 49 सीटें, एससी में 35, एसटी में 18 और आर्थिक रुप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग में 22 सीटें पर भर्तियां की जाएंगी।
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, स्नातक, पीजी आदि निर्धारित की गई हैं।
आयु सीमा
ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
आईडीबीआई बैंक के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
आवेदन शुल्क
आईडीबीआई बैंक के लिए आवेदन करने जा रहे GEN/ OBC/ EWS वर्ग और EWS अभ्यार्थी को ₹1000 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं SC/ ST/ PWD के लिए 200/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।
वेतन
मैनेजर – ₹ 48170-69810
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – ₹ 63840-78230
डिप्टी जनरल मैनेजर – ₹ 76010-89890






Leave a Reply