भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।null

मृतक आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी रामसुंदर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र संजय सिंह है एवं व पेशे से मजदूर थे। इधर मृतक के भाई विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वह आज देर शाम गांव में छत का पत्थर सोलिंग के काम में मजदूरी करने गए थे। शुक्रवार की देर शाम जब छत पर पत्थर बिछा रहे थे। उसी दरमियान है छत के ऊपर से गुजर रहा है कि 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार अचानक टूट कर उनके शरीर पर गिर पड़ा।
जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद मजदूरों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।



Leave a Reply