सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में कथित श’राब कारोबारी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया। इस झड़प में 19 पुलिसकर्मी घा’यल हो गए। वहीं घटना के बाद आक्रोशित पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के दोस्तीया गांव में पहुंचकर कई घरों में तो”ड़फो’ड़ की। इतना ही नहीं घटनास्थल से करीब 40 से अधिक पुरुष व महिलाओं को पुलिस हिरासत में भी लिया। पुलिस की इस बर्बरता पूर्ण रवैया को देखते हुए पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस कुछ ज्यादा कहने से इंकार कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा किसी कांड के फरार आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान आरोपी युवक की पत्नी के द्वारा बच्चों को आगे कर अपने पति को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। वहीं पुलिस पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बाल का प्रयोग करने पर ने महिलाओं ने उसे साथ दी। आक्रोश इतनी बढ़ गई कि घटनास्थल से डीएसपी सुबोध कुमार और सोनबरसा थाना पुलिस को भागना पड़ा। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना देने पर करीब एक दर्जन थाना की पुलिस उक्त गांव में पहुंचकर 40 से अधिक लोगों को घर-घर से निकालकर हिरासत में ले ली।
इस दौरान सैकड़ों पुलिसकर्मियों के द्वारा कई घरों में जमकर तोड़फोड़ की गई। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के द्वारा आधा से अधिक निर्दोष लोगों को भी थाने पकड़कर ले जाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि आलोक पासवान के ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। जबरन पुलिस गिरफ्तार कर रही थी, जिसका उसने परिवार ने विरोध किया है। गिरफ्तार किए गए महिला पुरुषों के साथ कई बच्चे भी शामिल है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा सूचना मिला था कि उक्त आरोपी युवक के द्वारा शराब का धंधा किया जाता है, जिसके आलोक में पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ है। कुछ पुलिसकर्मी घायल है। मौके से 22 लोगो को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।






Leave a Reply