बिहार में अग्निपथ योजना पर चार दिन से जमकर उपद्रव हो रहा है। अब तक भाजपा के दो विधायक, प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम रेणू देवी के घर पर हमला किया था। तीन जिलों में भाजपा दफ्तर को फूंक दिया गया। बेतिया में BJP प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी गेट तोड़कर घुसे थे।
प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि अंदर खड़े पुलिसकर्मी पहले गेट के पास उपद्रवियों को रोकने के लिए खड़े हैं, लेकिन उनके आक्रामक रवैये को देख जान बचाकर भागने लगे। प्रदर्शनकारी घर दाखिल होते है। फिर वहां रखी कुर्सी और दूसरे समानों को लाठी-डंडों से तोड़ देते हैं। हमले का यह पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते उपद्रवी।
इधर डिप्टी सीएम के घर पर पथराव करके खिड़कियों को शीशें तोड़ दिए। घर के अंदर से किसी महिला ने यह वीडियो बनाकर भेजा है। इस पर सड़क पर प्रदर्शनकारियों का हुजूम दिख रहा था।

उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला किया।
हाथ में लाठी-डंडे और पत्थर लेकर निकले प्रदर्शनकारियों के सामने जो भी दिखा उस पर हमला कर दिया। गाड़ियों को तोड़ दिया गया। पटना में एंबुलेंस को घेर कर प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया।



Leave a Reply