Breaking News

पटना में मानसून की पहली बारिश:तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू, आगे भी ऐसा ही रहेगा

राजधानी पटना में शनिवार को मानसून की पहली बारिश हुई है। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत दिलाई। पटना में बीते कई दिनों से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। बिहार में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही पटना के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। बिहार के कई इलाकों में बारिश होने के बाद भी पटना बारिश से नदारद था। शनिवार को पटना वासियों का इंतजार खत्म हुआ और बारिश हुई।

पटना के कई इलाकों में अच्छी-खासी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पटना के कई इलाकों में अच्छी-खासी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। शनिवार की शाम मौसम ने अचानक से बदल गया। भीषण गर्मी के बीच अचानक से ठंडी तेज हवा चलने लगी। साथ ही बारिश की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और बारिश होने की संभावना थी। साथ ही वज्रपात को भी आशंका जताई थी। आगे भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

गया, गोपालगंज समेत 5 और जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना के साथ गया, गोपालगंज, सारण, वैशाली, भोजपुर, अरवल जिले में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में भी वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया है। साथ ही मौसम विभाग ने अपील की है कि पक्के मकान में ही रहे और ऊंचे पेड़ पौधे और बिजली के पोल से दूरी बनाकर रखे।

अगले 24 घंटों के दौरान पटना, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगडिय़ा में अपना प्रभाव दिखाएगा। इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं सीमांचल क्षेत्रों के पांच जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया जिले के एक दो स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.