Breaking News

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार पुलिस पर जताया आक्रोश:कहा- हिंसा में पुलिस की बड़ी लापरवाही,

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल पर भाजपा संजय जायसवाल ने पुलिस प्रशासन पर खूब आक्रोश जताया। शनिवार को उन्होंने कहा- राज्य में हो रहे हिंसा में पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही है। पुलिस ये हिंसा रोकना ही नहीं चाहती। राज्य में पिछले 3 दिन से ट्रेन जलाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कही भी ना आंसू गैस नहीं चलाए गए और ना ही लाठीचार्ज की गई। इस मामले में बीजेपी को ही टारगेट किया गया। इसे जल्द रोका जाए, नहीं तो फिर किसी के लिए ठीक नहीं होगा।

संजय जायसवाल की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं: उपेंद्र कुशवाहा
इधर, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- संजय जयसवाल की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हर घर में एक ऐसा आदमी होता है जो कुछ भी बोलता है। प्रशासन अपना काम ठीक तरीके से कर रही हैं।

उधर, संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे मधेपुरा कार्यालय में जब आग लगाई गई तो उस वक्त 300 पुलिस कर्मी मौजूद थे। बावजूद उस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा की इस कई मामलों पर पुलिस ने बातें छिपाने की भी कोशिश की है।

विपक्ष साजिश के तहत करवा रहे प्रदर्शन
संजय जयसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- विपक्ष सोची समझी साजिश के तहत इन घटना को अंजाम दिलवा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कोई भी छात्र नहीं है। छात्र कभी हिंसा नहीं करते हैं। ये सब उपद्रवी हैं, जो विपक्ष के कहे अनुसार देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। नहीं तो जो भी छात्र हैं, उन्हें अग्निपथ योजना बहुत अच्छी लगी है। इस योजना में कहीं भी विरोध करने जैसा कुछ नहीं है।

प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल।

प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल।

4 साल में कमाए हुए पैसों से छात्र कर सकेंगे UPSC की तैयारी
संजय जयसवाल ने कहा की चार के अंदर 22 साल का युवक 48 लाख रुपए कमा चुका होगा। उसके बाद उसे आगे पढ़ने के लिए आसानी से लोन भी मिल जाएगा। उन पैसों से छात्र कहीं पर भी जाकर यूपीएससी की तैयारी कर सकते हैं, बिना अपने अभिभावकों से पैसे लिए हुए। तो ये योजना किस लिहाज से गलत है?

JDU पर निशाना- ये सब जल्दी रोके, नहीं तो ठीक नहीं होगा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों में जेडीयू पर निशाना साधा। दरअसल, जेडीयू के ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा पहले ही आपत्ति जाता चुके हैं। तो संजय जयसवाल ने उनके जवाब में कहा कि हम लोग अलग-अलग दल के हैं तो आपत्ति होना लाजमी है। लेकिन वो आए और हमें इसका कारण बताए कि इसमें क्या गलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.