केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना इन दिनों बिहार में अभिशाप बन चुका है। जिसको लेकर अब तक करीब 10 ट्रेन आग के हवाले हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा असर बिहार में ही देखने को अब तक मिला है। बिहार में ये योजना पूरी तरीके से हिंसक बन चुकी हैं। और इस आग को और भव्य रूप से हवा देने के लिए बिहार की तमाम विपक्षी पार्टियां भी शामिल हो चुकी हैं। जिसको लेकर बिहार में 18 जून यानी शनिवार को बंदी का ऐलान किया गया है। इस बंदी को समर्थन देने के लिए राजद,जाप,कांग्रेस और तमाम लेफ्ट पार्टियों ने भी ऐलान कर दिया है।



अब ऐसे में बिहार में पुलिस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। पहले से ही चाहते आंदोलन कर रहे है। ट्रेन को जलाया जा रहा है। पत्रकारों पर भी हमला कियाबजा रहा है। अब पुलिस छात्रों को ही संभालने में परेशानी में दिख रही है। अब ऐसे में आज पूरे बिहार में छात्रों के साथ साथ बंद को सफल बनाने के लिए पूरी विपक्षी पार्टी सड़क पर उतरेगी तो पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है। आपको बता दे की बीते दिन ही कांग्रेस,जाप,राजद,और सीपीआई,सीपीएम, सीपीएमएल पार्टियों ने बंदी का ऐलान किया था। बीते दिन बिहार के हाजीपुर,दानापुर समेत कई जगहों के जंक्शन पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने खूब उपद्रव मचाया था।



Leave a Reply