जेडीयू के अंदर आरपीसी सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं। अब जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आरसीपी को नैतिकता के आधार पर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे देना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान जदयू की ओर से आरसीपी सिंह के चार करीबियों को सदस्यता से हटाने के बाद आया है।
उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं और केंद्रीय मंत्री हैं। उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में आरसीपी सिंह को 7 जुलाई के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आगे आरसीपी क्या करेंगे यह फैसला उन्हें लेना है।
बता दें कि जदयू ने आरसीपी सिंह को फिर से राज्यसभा नहीं भेजा है और अब उनके समर्थकों को चुन-चुन कर पार्टी से बाहर किया जा रहा है। मंगलवार को आरसीपी के निकट के चार नेताओं को जदयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।



Leave a Reply