Breaking News

मधेपुरा से मजदूरों को ले जा रही बस दुर्घट’नाग्रस्त, 4 मजदूरों की मौ’त, 25 से अधिक घा’यल

मधेपुरा से पंजाब जा रहे मजदूरों से भड़ी बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दुर्घट’नाग्रस्त हो गई। इनमें 4 लोगों की मौ’त की सूचना है जबकि 25 से 30 लोगों के घा’यल होने की बात सामने आ रही है।

बताया जाता है कि इस बस में करीब 80 से 85 मजदूर सवार थे। जिन लोगों की मौत हुई है इनमें से चार लोगों की पहचान सामने आई है। इनमें से तीन मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही पंचायत के वार्ड नंबर 4 मुसहरी टोला के रहने वाले हैं।

मृतकों का नाम हरदेव सदा (50), सुशील सादा (35) पूरण सादा (22) बताया जा रहा है। जबकि इसके अलावे एक मजदूर धुरगांव का भी बताया जा रहा है। उसकी मौत इस दुर्घटना में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा और सिंघेश्वर प्रखंड के आसपास के इलाकों से डेढ़ सौ से अधिक मजदूर सोमवार को सिंहेश्वर पेट्रोल पंप से पंजाब जाने वाली दो बसों पर सवार हुए थे।

बस शाम 4-5 बजे के करीब खुली थी। इसी में से एक बस कुशीनगर से 20 किलोमीटर पहले NH-27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना के बाद पंजाब गए मजदूरों के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोग अपने परिजनों को लेकर चिंतित हैं। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में 25 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिन का इलाज उत्तर प्रदेश के ही गोरखपुर में चल रहा है। बता दें कि यह सभी मजदूर धान रोपने के लिए पंजाब के पटियाला जा रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.