Breaking News

बेगूसराय में डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह, घर से इलाज करने निकला था

बेगूसराय में एक वेटनरी डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह कराया गया है। सोमवार को वह घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई। अब तक वह घर नहीं लौटा है।

इसके बाद लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस डॉक्टर सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव का है। 

दरअसल, मंगलवार को सुबह पिढ़ौली गांव के रहने वाले सुबोध कुमार झा के मोबाइल पर एक वीडियो आया। वीडियो उनके बेटे सत्यम की शादी का था।

इसमें सत्यम के साथ एक लड़की बैठी हुई थी। पंडित मंत्र पढ़ रहा था। आसपास लोगों की भीड़ थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थी। वीडियो देखने के बाद घरवालों के होश उड़ गए।

वेटनरी डॉक्टर सत्यम अपने घर से मवेशी का इलाज करने निकले थे।

वेटनरी डॉक्टर सत्यम अपने घर से मवेशी का इलाज करने निकले थे।

लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार की दोपहर सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण किया और उसकी शादी करा दी है।

आज सुबह लड़की वालों ने वीडियो सत्यम की मां के मोबाइल पर भेजा। अब तेघड़ा थाने में परिवार ने आवेदन देकर अपने बेटे के अपहरण कर शादी कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है‌। सत्यम की बरामदगी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

शादी की तस्वीर।

शादी की तस्वीर।

पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान कर रही जांच

इधर, तेघरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग मान कर मामले की जांच कर रही है। यह शादी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मोड़तर गांव में हुई है। जहां लड़की की मौसी का घर है, वहीं यह शादी कराई गई है।

परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, लड़का और लड़की को शादी के बाद घर वालों ने वहां से हटा दिया है। लड़के के सामने आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.