Breaking News

सीतामढ़ी में 10वीं छात्रा से गैं’गरे’प, सहेली की शादी समारोह से घर लौट रही थी, 3 दरि”दों ने न’शा सूंघा किया गंदा काम

सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र में सहेली की शादी देखकर लौट रही 10वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। शनिवार की रात्रि पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने अपने गांव के ही तीन युवक संतोष, अभिषेक व ब्रजेश पर आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला थानेदार रेखा सिन्हा ने पीड़िता का बयान लेने के बाद उसे रविवार को सदर अस्पताल ले गई, जहां उसकी मेडिकल जांच हुई। सूचना पर महिन्दवारा थाना की पुलिस भी महिला थाना पहुंचकर मामले की छानबीन की।:

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में शादी देखकर अपनी सहेली के साथ शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने घेर लिया। तीनों ने मुझे पकड़ लिया। हालांकि, उसकी सहेली किसी तरह हल्ला करते हुए भाग गयी। वहीं पीड़िता के हल्ला करने पर आरोपियों ने मुंह दबाकर नशा सूंघा दिया। इसके बाद सभी उसे पकड़कर वन की ओर ले गए और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म को घटना शुक्रवार के देर रात की है।

पीड़िता ने बताया कि इस वारदात के बाद वह बेहोश हो गयी। शनिवार सुबह 4 बजे के करीब होश आया। तब वह किसी तरह घर पहुंचकर मां को पूरी जानकारी दी। वही गांव में हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। हालांकि पहले तो समझौता का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं मानते हुए शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपित नशे की हालत में थे। घटना की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने उसके सहेली को बुलाया तब सहेली ने भी सारी बात बताई। उसने कहा कि डर की वजह से वह किसी को कुछ नहीं कही।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.