Breaking News

बॉलीवुड म्यूजिक इडस्ट्री जलवा बिखेर रहे मुजफ्फरपुर के अभिषेक, फिल्म जनहित में जारी में भी दिखेगा जलवा

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता, उड़ान हौसलों से होती है। इन्हीं पंक्तियों में आजकल बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में चरितार्थ कर रहे हैं, बिहार के संगीतकार अभिषेक टैलेंटेड। अभिषेक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में जन्मे और पटना में पले-बढे हैं। इतना ही नहीं आज उनके बनाये गानों पर बॉलीवुड अदाकारा राधिका आप्टे से लेकर इसाबेल कैफ, पुलकित सम्राट, वरुण धवन जैसे सुपर स्टार डांस करते नजर आ जाते हैं।

फिल्म PRO कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार से अब तक कई कलाकार बॉलीवुड में नाम कर रहे हैं, लेकिन म्यूजिक कम्पोजर के रूप में अभिषेक अकेले खुद को प्रूफ किया है। अब तक वे 150 से अधिक गाने कम्पोज कर चुके हैं।

IIT छोड़ पहुंचे मुम्बई

अभिषेक ने बताया कि संगीत मुझे मेरे माँ – पिता जी से विरासत में मिली। जब मैं IIT की तैयारी कर रहा था, तब मेरे फ्रेंड्स नहीं थे। उस वक्त पढाई के बाद मैं सिर्फ गाने सुनता था। तब लगता था कि मैं भी ऐसा कर सकता हूँ। और मैंने यही सोच कर गाने लिखने शुरू कर दिए। क्वेश्चन पेपर और बॉक्स के पीछे लिखने लगा। IIT छोड़कर साल 2017 में मुंबई आया। अबतक 150 गाने लिख चुका हूँ।

अमोल का मिला साथ

अभिषेक ने कहा कि सपने को पूरा करने के लिए मुजफ्फरपुर के बाद पटना से मुंबई निकल पड़ा। लेकिन मुंबई किसी को आसानी से अपनाती नहीं है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। खूब धक्के खाए प्रोड्क्शन हाउस के। जमकर स्ट्रगल किया। इसी सफर में मुझे अमोल मिला, जो मुझसे दो साल पहले मुंबई आया था। लेकिन जब हमने साथ मिलकर काम करना शुरू किया तो हमें छोटे – छोटे काम मिलने लगे। सीरियल्स किया। कई एड फिल्म की। फिर जाकर हमें पहली फिल्म सुस्वागतम खुसामदीद मिली, जिसमें पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ लीड रोल में थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.