Breaking News

बिहार के 10 जिलों में आज होगी बारिश, तीन दिन बाद के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की चेतावनी

बिहार में इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने की उम्‍मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिलीगुड़ी और सिक्‍क‍िम तक पहुंच चुका मानसून करीब एक हफ्ते से बिहार की सीमा के पास ठिठका हुआ है। इसके चलते बिहार के पूर्वी सीमावर्ती जिलों में लगातार बारिश हो रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बिहार में चार-पांच दिनों के बाद मानसून असर दिखाने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में 15 जून को मेघ गर्जन आकाशीय बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के 10 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में झमामझ बारिश के आसार है। 

प्रदेश के तीन जिले में पछुआ के कारण कैमूर, रोहतास व औरंगाबाद जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी की मानें तो 21 दिन बाद भी राज्य में लू की स्थिति बनी रही। शनिवार को 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, पटना का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर, त्रिवेणी में 19.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 18.6 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 17.6 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 16 मिमी, चरघरिया में 4.8 मिमी एवं किशनगंज में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

  • पांच दिन बाद दिखेगा मानसून का असर, 15 को अच्छी बारिश के आसार
  • प्रदेश के 10 जिलों में झमाझम बारिश, तीन जिलों में लू का अलर्ट
  • 44.3 डिग्री के साथ बक्सर प्रदेश का रहा गर्म शहर रहा
  • सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ पटना का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज  
  • पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर, त्रिवेणी में 19.4 मिमी बारिश दर्ज

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.