Breaking News

मुजफ्फरपुर में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, आज 4 फीडरों से 4 घंटे के लिए कटेगी बिजली

मुज़फ़्फ़रपुर में रविवार को 4 फीडरों से करीब 3 से 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे करीब करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित रहेंगे। मामले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अनुसार, पोल स्थानांतरण, स्मार्ट सिटी के कार्य, आरसीडी द्वारा तार शिफ्ट के लिए शटडाउन लिया जाएगा। बताया गया कि कंपनीबाग फीडर से करीब 4 घंटे बिजली काटी जाएगी।

इस दौरान यहां सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली कटी रहेगी। इससे तिलक मैदान रोड, जोगिया मठ, बीएसएनएल ऑफिस, जवाहर लाल रोड, इस्लामपुर, सूतापट्टी, बैंक रोड, प्रधान डाक घर में बिजली नहीं रहेगी। वही, रेवा फीडर से करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

इस दौरान यहां सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे जुरन छपरा रोड संख्या 1 व 2, बस स्टैंड, इम्लीचट्टी, जिला परिषद, लिच्छवी होटल, डीएम आवास में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वही, जिला स्कूल फीडर से 3 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान इलाके में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली कटी रहेंगी। इस दौरान गौशाला चौक, आदर्श लोक कॉलोनी, खादी भंडार, शास्त्री नगर, मस्जिद चौक, मेहता कंपाउंड, पीएनटी चौक, पटेल नगर, रामबाग, रामबाग चौड़ी व पीएनसी लेन में बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा, मोतीझील फीडर से करीब 2 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली कटेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.