बिहार की कई जेलों में शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। पटना, आरा, सीवान समेत अन्य जिलों में रेड मारी गई। पटना के बेउर में चार घंटे तक एसडीओ और एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। सुबह पांच बजे ही टीम बेउर जेल में छापेमारी करने पहुंच गई और नौ बजे तक सभी वार्डों में एक साथ छापेमारी की
पटना के अति संवेदनशील माने जाने वाले आदर्श केंद्रीय कारा सेंट्रल जेल बेऊर, शिविर मंडल कारा बीएमपी कैंप जेल एवं शिविर मंडल कारा दानापुर जेल में शनिवार की सुबह प्रशासन ने गहन छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व पटना के जिलाधिकारी कर रहे थे। तीनों जिलों में अलग अलग टीम का गठन कर प्रशासन ने वहां जेल के सभी वार्डों को जमकर खंगाला। हालांकि तीनों जिलों में से किसी जगह पर कुछ भी मिलने की सूचना अभी तक नहीं मिली है।
पटना के बेउर जेल और शिविर मंडल कारा में हुई छापेमारी

पटना के अति संवेदनशील माने जाने वाले आदर्श केंद्रीय कारा सेंट्रल जेल बेऊर, शिविर मंडल कारा बीएमपी कैंप जेल एवं शिविर मंडल कारा दानापुर जेल में शनिवार की सुबह प्रशासन ने गहन छापेमारी की।
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पटना के फुलवारीशरीफ स्थित शिविर मंडल कारा कैंप जेल में वरीय आरक्षी अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों दल बल के साथ जेल पहुंचे। वहां उन्होंने 3 घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे को जमकर खंगाला।वहीं दूसरी तरफ सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में छापेमारी की गई। छापेमारी में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा कई थाना के पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पटना के दानापुर स्थित शिविर मंडल कारा में दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में दानापुर जेल में छापेमारी की गई।
आरा में एसपी और एडीएम के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से मंडल कारा में छापेमारी
वहीं, आरा में एसपी संजय कुमार सिंह और एडीएम कुमार मंगलम के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से मंडल कारा में छापेमारी शुरू की गई। करीब दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान एक मोबाइल, खैनी ,चुनौवटी के अलावा कागजों पर लिखे कई मोबाइल नंबर मिले है।
नवादा मंडल कारा में एसपी व डीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां छापेमारी में पुलिस की मौजूदगी में जेल के सभी वार्डों में तलाशी ली गई।

खगड़िया जिला मंडलकारा में शनिवार की सुबह को अधिकारियों की टीम द्वारा छापेमारी की गई।
खगड़िया जिला मंडलकारा में शनिवार की सुबह को अधिकारियों की टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी से जेल में बंद कैदियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी का नेतृत्व डीएम आलोक रंजन घोष एवं एसपी अमितेश कुमार कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में कई थाने की पुलिस पदाधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों की गहन जांच की। इस दौरान मंडलकारा से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

मोतिहारी सेंट्रल जेल में अहले सुबह डीएम और एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में 300 की संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।
मोतिहारी में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को मोतिहारी सेंट्रल जेल में अहले सुबह डीएम और एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में 300 की संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई, इस दौरान जेल के सभी वार्डों का सघन तलाशी ली गई,इस दौरान मोबाइल कैश और कुछ प्रतिबंध पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी जांच कराई जा रही हैं।
जहानाबाद काको स्थित मंडल कारा में की गई छापेमारी
जहानाबाद जिले की काको स्थित मंडल कारा में शनिवार की सुबह कारा महानिदेशक के निदेशक के निर्देश पर डीएम एसपी और कई वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया ।एसडीपीओ अशोक पांडे ने बताया कि लगभग 2 घंटे तक जेल के विभिन्न वार्डों का सघन तलाशी लिया गया जिसमें खाना बनाने का हीटर मोबाइल के चार्जर सब्जी काटने का चाकू इत्यादि बरामद किया गया है। कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं की गई है।

सीतामढ़ी और शिवहर जेल में शनिवार को संघन छापेमारी की गई।
सीतामढ़ी और शिवहर में जेल में छापेमारी
सीतामढ़ी और शिवहर जेल में शनिवार को संघन छापेमारी की गई। करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान तलाशी में वार्ड के बाहर बने शौचालय के पास एक मोबाइल तथा एक चार्जर बरामद किया गया है। जेल में घंटो चली छापेमारी से कैदियों से लेकर जेल कर्मियों के बीच हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का मानना है कि छापेमारी की सूचना मिलने के बाद किसी वार्ड के कैदी ने उक्त मोबाइल वहां फेंक दिया था। आज सुबह अचानक शिवहर एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस का काफिला शिवहर कारा के गेट पर रुकते ही कारा प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। गेट के अंदर प्रवेश करते ही अधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल के जवान एक साथ कारा के अंदर चारों तरफ फैल गए और एक-एक वार्ड की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान जेल के वार्ड से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। जिसमे गुटका, मोबाइल चार्जर, खैनी समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

सीवान मंडल कारा में शनिवार की सुबह डीएम अमित कुमार पांडे एसडीओ रामबाबू बैठा तथा एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे के संयुक्त नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई।
सीवान मंडल कारा में कैद तीन कुख्यात कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करेगा जिला प्रशासन
सीवान मंडल कारा में शनिवार की सुबह डीएम अमित कुमार पांडे एसडीओ रामबाबू बैठा तथा एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे के संयुक्त नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई। लगभग साढ़े तीन घंटे जेल के कोने-कोने तक की गई तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद होने की सूचना नहीं है। जेल अधिकारियों के अनुसार प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम सुबह जेल परिसर में पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी। लगभग साढ़े तीन घंटें तक जेल के चप्पे-चप्पे तक की तलाशी ली गई। तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद होने की सूचना नहीं है।



Leave a Reply