Breaking News

जयनगर पुरी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से अचानक उठा धुंआ, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी

पूर्व मध्य रेलवे के जमुई-झाझा स्टेशन के बीच चौरा स्टेशन के नजदीक 18420 डाउन जयनगर-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी-1 में अचानक ब्रेक बेंडिग होने से पहिया के पास से धुंआ उठने लगा. ट्रेन से धुंआ उठता देख यात्री घबरा गए और ट्रेन में अफरा तफरी मच गई. लोग ट्रेन से उतरकर इधर-अधर भागने लगे.

बताया जाता है कि एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही चौरा स्टेशन के नजदीक पहुंची ट्रेन के एसी कोच बी-1 के पास से धुंआ उठने लगा. जिसे देख लोग घबरा गए. कुछ देर बाद जब ट्रेन रुकी तो यात्री तेजी से डब्बे से नीचे उतरे.

इस बीच गाड़ी के ड्राइवर और गार्ड ने अग्नि शमन यंत्र का उपयोग कर ब्रेक बेंडिग को रिलीज किया. हादसे के बाद गाड़ी चौरा स्टेशन पर दस मिनट तक खड़ी रही. फिर सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठने के लिए कहा गया. उसके बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई.

Input : Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.