मशरक – महाराजगंज रेलखंड के चैनपुर एसएच 90 पर रेल ओवरब्रिज पर गाडर लॉन्चिंग का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। जिसे लेकर मशरक से महमदपुर, सतरघाट , बंगराघाट जाने वाले मार्ग पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा। इस बाबत जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश के आलोक में विधि व्यवस्था एवम यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार एवम डीएसपी इंद्रजीत बैठा के संयुक्त हस्ताक्षर से विस्तृत निर्देश जारी करते हुए विभिन्न चौक एवम मार्ग दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है।
मशरक महावीर चौक पर राजस्व कर्मचारी महेंद्र राम दंडाधिकारी जबकि सअनि विपिन कुमार , अंबेडकर चौक राजापट्टी पर किसान सलाहकार अजीत कुमार दंडाधिकारी, सअनि उपेंद्र प्रसाद यादव, महादेवा ब्रह्म स्थान कवलपूरा में कृषि समन्वयक मनोज कुमार तिवारी , सअनि हरेंद्र प्रसाद प्रतिनियुक्त किए गए है। इस अवधि में सीओ एवम थानाध्यक्ष मशरक को विशेष निगरानी रखने का निर्देश है। इस अवधि में छपरा पटना से महम्मदपुर जाने एवम बेतिया , गोपालगंज से पटना जाने वाले वाहन परिचालन एनएच 227 A मशरक से मलमलिया होकर होगा।






Leave a Reply