Breaking News

पटना में एकबार फिर कोरोना वि’स्फोट: 30 नए पॉजिटिव केस; इस साल पहली बार एकसाथ मिले इतने मरीज

मंकी पॉक्स और नोरा वायरस के खतरे के बीच पटना में कोरोना विस्फोट हो गया है। एक साथ 30 नए केस सामने आए हैं। इतने नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। अब टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अचानक से इतने मरीज कहां से आए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित होने वाले किन इलाकों के हैं और अचानक से कैसे बढ़ गए हैं। विभाग के अफसर अब मामलों की पड़ताल में जुट गए हैं।n

कोरोना को लेकर बड़ा सवाल

अब सवाल यह है कि अचानक से मामला कहां से आ गया है। अब तक एक साथ 30 मामला बिहार में 2022 में नहीं आया था। संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था। 24 घंटे के दौरान पटना में 30 नए संक्रमितों को मिलना बड़ा सवाल है। अब इसका पता लगाना, एहतियत बरतना होगा नहीं तो मामला और बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो शनिवार को पोर्टल पर 30 नए मामले दर्ज कर लिए गए हैं। अब इसका पता लगाया जा रहा है कि मामले कहां से आए हैं और यह कौन लोग हैं जो कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

रोजाना पूरे राज्य से आ रहे थे लगभग 10 केस

राज्य में कोरोना नियंत्रण में था। हर दिन 10 या उससे कम मामले पूरे राज्य में आ रहे थे। 24 घंटे में राज्य में कुल 10 मामले आए थे। इसमें गोपालगंज में एक, जमुई में एक, कैमूर में एक, नालंदा में एक, पटना में 4 और सुपौल के साथ सीतामढ़ी में एक-एक नए मामले आए। शुक्रवार को 24 घंटे में 72607 सैंपल की जांच कराई गई है।

अब तक बिहार में कुल 830890 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 818556 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से 12256 लोगों की मौत हुई है, जबकि शुक्रवार तक राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 77 दर्ज की गई थी। बात पटना की करें तो 51 एक्टिव मामले हैं। अब नए 30 मामले इसमें दर्ज किए जाएंगे। पटना में अब तक 180761 लोग कुल संक्रमित हुए जिसमें 177869 लोग कोरोना को मात दिए जबकि 2841 कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अब नए मामलों को लेकर वॉच किया जाएगा, अगर केस ऐसे ही बढ़ा तो चिंता की बात है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.