सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बड़कागांव चवर के समीप शुक्रवार की देर संध्या बाइक सवार बेखौ’फ अप’राधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दी है।
लुटे’रों ने एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 6 लाख 50 हजार रुपये की लूट कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि SBI के सीएसपी संचालक इंद्रजीत कुमार मुख्य ब्रांच से पैसा निकासी कर अपने घर बाइक से लौट रहा था।
इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से 6 लाख 50 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए। पीड़ित सीएसपी संचालक इंद्रजीत कुमार ने बताया कि जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के दिनदयालपुर बाजार में वह अपना एसबीआई का सीएसपी चलाता है।
वह प्रत्येक दिन की तरह आज भी एसबीआई के मुख्य ब्रांच से पैसा लेकर अपने सीएसपी के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में हथियार लैस लुटेरों ने ओवरटेक करते हुए सीएसपी संचालक के पास पहुंचे और मोबाइल चोर बताते हुए उनके साथ गाली-गलौज की। जिसके बाद सीएसपी संचालक कुछ समय के लिए हैरत में पड़ गया।
उसके बाद अपराधियों ने बाइक का चाबी और उसके पॉकेट से मोबाइल निकाल कर दूर फेंक दिया। फिर बोला है कि जो मोबाइल चोरी करके भागा है वह तुम बैग में रखा हुआ है। इसके बाद लुटेरों ने उनके बैग से 6 लाख 50 हजार निकाल कर फरार हो गए। घटना के बाद सराय ओपी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।





Leave a Reply