Breaking News

JDU के नेता से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, BJP प्रत्याशियों के खिलाफ चल रहे केस; रविंद्र सिंह और अनिल शर्मा के पास गाड़ी नहीं

विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन NDA के चारों प्रत्याशी रविंद्र सिंह, अफाक आलम, हरि सहनी और अनिल शर्मा ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक JDU के दोनों नेताओं के पास जहां कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं है। तो BJP के दोनों नेताओं पर एक-एक मामले दर्ज हैं।

वहीं JDU के नेता से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी है। JDU के प्रत्याशी अफाक आलम की पत्नी के नाम तो अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक जमीनें हैं।

रविंद्र सिंह से दोगुनी संपत्ति के मालकिन हैं उनकी पत्नी

JDU से प्रत्याशी रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी है। इसका अंदाज इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके पास 14.65 लाख की चल संपत्ति है तो उनकी पत्नी के पास 29.65 लाख रुपए की संपत्ति है। रविंद्र सिंह के पास जहां 10.29 लाख रुपए का बैंक बैलेंस है तो उनकी पत्नी के बैैंक खातों में 16.39 लाख रुपए जमा है।

वहीं उनकी पत्नी पत्नी के पास 11.57 लाख रुपए के आभूषण हैं। 2.63 लाख रुपए आभूषण रविंद्र सिंह के पास भी है। सिंह के नाम गया के न्यू करीमगंज के रहने वाले हैं।

अफाक अहम का गया, से लेकर दिल्ली और अलीगढ़ में है संपत्ति

JDU प्रत्याशी अफाक अहमद खान का गया से लेकर दिल्ली और अलगीढ़ में जमीन और फ्लैट है। पत्नी और बच्चे को मिलाकर घर में 740 ग्राम सोना है। जिसकी कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपए है।

अफाक के पास खुद के नाम पर 19.17 लाख की चल संपत्ति है जबकि पत्नी के नाम पर 28.39 लाख औब बच्चों के नाम लगभग 9 लाख रुपए चल संपत्ति है। इनकी पत्नी के नाम दिल्ली और अलीगढ़ में संपत्ति है। जबकि अहमद के नाम दिल्ली और गया में फ्लैट है।

हरि सहनी के पास 2 लाख रुपए का आभूषण

BJP के प्रत्याशी हरि सहनी के पास के पास 31 हजार और उनकी पत्नी के पास मात्र 11 हजार रुपए कैश है। इनके बैंक खाते में जहां 1.78 लाख रुपए जमा है तो पत्नी के खाते में 16900 रुपए जमा है।

इनके पास एक स्कॉर्पियो, एक बाइक और स्कूटी है। इनके पास दो लाख और पत्नी के पास 2.80 लाख के आभूषण हैं। हरि सहनी के ऊपर लगभग 3 लाख रुपए का लोन है।

‌1 करोड़ की जमीन के मालिक हैं अनिल शर्मा

BJP प्रत्याशी अनिल शर्मा के ऊर खानदानी जमीन के बंटवारा के दौरान के विवाद का एक केस चल रहा है। अनिल शर्मा के पास 1.75 लाख और उनके पत्नी के पास 1.62 लाख कैश है। इनके बैंक खाते में 28 लाख रुपए जमा है। वहीं 1 करोड़ 25 लाख रुपए की जमीन अनिल शर्मा के नाम पर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.