भारतीय सेना में नौकरी करने का यह युवाओं के लिए अच्छा मौका हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा 174 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमे 10वीं पास और ग्रेजुएट किए हुए युवा आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।/
पदों का विवरण
रक्षा मंत्रालय ने सामग्री सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), फायरमैन, व्यापारी दोस्त, एमटीएस (माली), एमटीएस (मैसेंजर), ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं स्नातक आदि की डिग्री निर्धारित की गई है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिय
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरीके से पढ़े और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
आवेदन की तिथि
भर्ती नोटिफिकेशन के आधार पर रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून 2022 निर्धारित की गई है उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
वेतनमान : 18000 – 29200 रु प्रतिमाह






Leave a Reply