नवादा में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण लोग घर से निकलना भी कम कर दिए हैं। वहीं आसावधानी के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इस भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन के भी काफी मामले आ रहे हैं। आज नवादा सदर अस्पताल में अचानक अलग-अलग गांवों से 13 डायरिया के मरीज भर्ती हुए। जिसमें बच्चों से लेकर बड़े लोग शामिल हैं। हालांकि सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
मरीजों में भदौनी के 11 वर्षीय शाहनवाज व 35 वर्षीय मुन्ना अंसारी अनीशा परवीन, वजीरगंज के 18 वर्षीय अंजली कुमारी, तैयार गांव निवासी 62 वर्षीय मीना देवी, पकरिया गांव निवासी 35 वर्षीय बिंदू देवी, भदोखरा निवासी 30 वर्षीय पूजा कुमारी, फुलमा गांव निवासी 36 वर्षीय गणेश दास, नेमदारगंज गांव निवासी 42 वर्षीय जयंती देवी, मालगोदाम निवासी 8 वर्षीय रोशनी कुमारी एवं सिहनी गांव निवासी 4 वर्षीय विक्रम कुमार शामिल है।






Leave a Reply