Breaking News

छपरा में लग्जरी कार से 1.55 लाख का शराब बरामद:तस्कर को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा के मांझी थाना के पुलिस ने बलिया मोड़ पर वाहन जांच के क्रम में लक्जरी कर से 1.55 लाख रुपये के मूल्य का शराब बरामद किया है। ल पकड़ी गई कार के भीतर तहखाने में छुपाकर रखी गई 153 लीटर अंग्रेजी शराब भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। शराब के साथ गिरफ्तारतस्कर की पहचान राजधानी पटना के पटना के खगौल निवासी पप्पू कुमार वर्मा का पुत्र आर्यन वर्मा के रूप में हुआ है

थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कार को रोककर उसकी जांच की गई जिसमें पुलिस को यह कामयाबी मिली। गाड़ी रोके जाने के साथ तस्कर ने गाड़ी जांच के नाम पर पहले बिरोध जताया लेकिन पुलिसिया दबिश के चलते वाहन के जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया।

तस्कर तस्करी के लिए लक्जरी वाहन का कर रहे इस्तेमाल

जिले के अन्य अन्य कोने से पकड़े गए वाहन के आधार पर यह जानकारी मिल रही है कि शराब तस्कर इन दिनों लक्जरी वाहन का इस्तेमाल कर शराब का तस्करी कर रहे है। मांझी में शराब तस्करी के लिए पकड़ी गई गाड़ी फिएट कंपनी की सिडान बताई जा रही है। लग्जरी वाहन मे में सीट और दिग्गी के तहखाने में पलास्टिक के बकेट में अंग्रेजी शराब 8 पीएम के टेट्रा पैक रखे गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.