सीतामढ़ी जिले के बेलसंड में बदमाशों के द्वारा पुलिस के नाक के नीचे से घटना को अंजाम दिया गया है। बेलसंड क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के नजदीक गुरुवार को एक साईकिल सवार युवक से 50 हजार रुपए लूट लिए।
घटना को लेकर तरियानी छपरा निवासी रामएकबाल दास के पुत्र रंजीत कुमार ने थाने में स्थानीय थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। मिली जानकारी के अनुसार बेलसंड बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा से 50 हजार रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। बैंक से निकासी की गई पैसा को झोले में रखकर जा रहा था। इसी दौरान बेलसंड पोस्ट ऑफिस के नजदीक पहुंचते ही पूर्व से घात लगाकर पीछा कर रहे पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर धमकाने लगा।
वही, जबरन पैसों से भरा झोला छीन कर फरार हो गया। उक्त घटना के बाद से लोगो ने कहा की यह घटना बेलसंड थाना भवन से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई है। आगर पुलिस की सक्रियता रहती तो उक्त घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता था। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा की आवेदन मिली है। घटना की जांच पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply