Breaking News

बच्चे का अपहरण करने वाली महिला गि’रफ्तार, दिल्ली से बच्चे को अगवा की थी

नई दिल्ली सदर बाजार थाना पुलिस ने 10 माह के बच्चे के अपहरण मामले में गुरूवार को एक महिला को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आराेपी महिला ने मकान मालिक के बच्चे काे अगवा किया था। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज किया और लोकल इंटेलिजेंस व टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लेते हुए बच्चे को सीतामढ़ी से बरामद कर लिया।

इस संबंध में उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि मोहम्मद सिद्दीकी ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें मकान में रहने वाली महिला उसके 10 माह के बच्चे को लेकर गई थी, जो वापस नहीं आई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस टीम ने मामले की पड़ताल करने के लिए टीम का गठन किया।

पुलिस की टीम बच्चे के माता-पिता को लेकर सीतामढ़ी पहुंची। जहां से बच्चा काे बरामद कर लिया गया। वही पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर दिल्ली आई। बच्चा काे सकुशल माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस पूछताछ में आराेपी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया है।

वह दिल्ली में इंदरलोक इलाके में एक मकान में किराये पर रहती थी। उसने आर्थिक तंगी दूर करने के लिए बच्चे को किडनैप कर बेचने की साजिश रची। हालांकि पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कितने लोग इस किडनैपिंग से जुड़े हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.