Breaking News

वैशाली में दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी ने दो बच्चों को रौंदा:दोनों की द’र्दनाक मौ’त, दूल्हा-दुल्हन भी घा”यल

वैशाली में दूल्हा-दुल्हन की कार से 2 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन भी घायल हो गए। इसके बाद वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। दुल्हन के सामने दूल्हे के साथ गालीगलौज हुई। गांव वालों ने दूल्हा-दुल्हन को बंधक तक बना लिया। काफी समझाने के बाद गांव वाले माने और दोनों अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।

हादसे के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।

हादसे के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।

हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे महुआ थाना क्षेत्र के महुआ-देसरी मुख्य मार्ग के अलीपुर भदवास गांव में हुआ। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को रौंद डाला। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बच्चों को रौंदने के बाद गाड़ी पोल से टकरा गई, जिसमें कार सवार दूल्हा-दुल्हन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज कराते दूल्हा-दुल्हन।

अस्पताल में इलाज कराते दूल्हा-दुल्हन।

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने महुआ-देसरी पथ को जाम कर दिया है। मृतकों की पहचान अलीपुर गांव निवासी संतोष राय के 8 वर्षीय बेटे आशीष कुमार और जोखन राय के 10 वर्षीय बेटे अजीत कुमार को तौर पर हुई है।

मृतक बच्चों के पास जुटी भीड़।

मृतक बच्चों के पास जुटी भीड़।

बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पटेढ़ी बेलसर से राघोपुर जा रही थी। हादसे में घायल दूल्हा-दुल्हन को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.