Breaking News

बेगूसराय में मुंडन कराने गए युवक की डूबकर मौत:दो लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचाया

बेगूसराय में मुंडन कराने के दौरान एक युवक की डूबकर गंगा नदी में मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के। मटिहानी खोरमपुर स्थित गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर के रहने वाले विक्रांत ठाकुर का पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि आज सभी लोग मुंडन समारोह संस्कार में मटिहानी गंगा घाट आए हुए थे। उसी दौरान जब दो लड़की जब हम एक लड़का गंगा स्नान करने के लिए गया था। तीनों गंगा नदी में डूबने लगा वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो लड़की को किसी तरह निकाल लिया लेकिन विशाल को नहीं निकाल सका। जिससे विशाल डूब गया। डूबने के बाद काफी देर तक लोगों के द्वारा खोजबीन की गई लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोताखोर को दी गई गोताखोर के द्वारा युवक की खोजबीन जारी है फिलहाल अभी तक युवक का शव गंगा नदी से नहीं बरामद हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.