Breaking News

डीएम ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया

गोपालगंज के कटेया प्रखण्ड में चल रहे विभिन्न विभिन्न योजनाओं की जांच के दौरान जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एक आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन का स्वाद चखा। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई सहित तमाम बिंदुओं को लेकर सेविका को आवश्यक निर्देश दिया।

दरअसल कटेया प्रखंड में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने एक साथ सभी पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की जांच की गई‌। इसके लिए अलग-अलग पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे। स्वयं डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने रुद्रपुर पंचायत में योजनाओं की जांच की। जांच के दौरान डीएम ने नल-जल व मनरेगा योजना सहित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रुद्रपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक पर साफ सफाई का निर्देश दिया।

उन्होंने केंद्र पर पढ़ रहे बच्चों से कई सवाल भी पूछा ‌ जिसका जवाब बच्चों ने आसानी पूर्वक दिया। पूछताछ के दौरान एक बच्चे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बच्चा दूसरे विद्यालय से बुलाया गया है। इस केंद्र का यह छात्र नहीं है । वहीं,आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में पहुंचकर सभी तरह के रजिस्टर की जांच करते हुए उन केंद्र पर बने बच्चों के लिए भोजन की जांच की और भोजन को स्वयं चखा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.