बेगूसराय में तमंचे पर डिस्को करते हुए कुछ युवकों का वीडियो आया है। सोमवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तगड़ा अनुमंडल क्षेत्र के तेयाय ओपी क्षेत्र का है। चकनायत गांव में हिंदी गानों पर चार-पांच युवक हथियार लेकर ऐसे ठुमके लगा रहे हैं। जैसे मानो तमंचा पर डिस्को वाले गाने की शूटिंग करवा रहे है। एक कमरे में बंद होकर युवकों द्वारा स्पीकर में गाना बजाकर और हाथ में हथियार लेकर डांस किया जा रहा है।
हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच में जुट गई है। तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है। डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि हथियारों लहराने का वीडियो संज्ञान में है। पुलिस को मामले की जांच करने को कहा गया है। उचित और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

लगभग 15 दिन पहले का बताया जा रहा है वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। चकनायत गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक कमरे में बंद होकर कुछ युवक हिंदी गानों पर जमकर ठुमके लगाए थे। साथ ही हथियार लहरा कर इसका वीडियो बनाकर खुद को फेमस करने के लिहाज से वायरल भी कर दिया ।





Comment here