Breaking News

रोहतास में 17 कार्टन शराब बरामद:कार में शराब लोड कर यूपी से आ रहे थे तस्कर, 2 गिरफ्तार

रोहतास में करगहर थाना कि पुलिस ने रविवार को शराब के खिलाफ बड़ी सफलता पाई। जब बहेरी गांव में एक टाटा टियागो गाड़ी से दो लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मामले दो शराब तस्कर भी मौके से गिरफ्तार किए गए है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करगहर के बहेरी गांव में दूसरे राज्य से अंग्रेजी शराब लाई जा रही है।

सूचना मिलते ही करगहर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बहेरी गांव रवाना हुई। वहो सत्यापन के बाद जब छापेमारी कि गई तो टाटा टीयागो कार से 8 PM की 17 कार्टून शराब बरामद की गई। साथ् में शराब तस्कर नागेन्द्र कुमार, पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार, भलुआही, थाना नोखा एवं श्याम सिंह पुत्र स्व. शिवजी सिंह, शिवबोहर, थाना सूर्यपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

टाटा टियागो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया कि वे काफी दिनों से शराब कं धंधे में हैं। इन दोनों ने अन्य शराब माफिया की भी जानकारी दी है। इसके आधार पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.