उत्तर बिहार के साथ नॉर्थ ईस्ट के राज्यों और हिमाचल प्रदेश तक फैले साइबर फ्रॉड गैंग के सरगना पंकज सहनी और उसके साथी विकास सहनी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने दबोच लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामदगी हुए। पुलिस पूछताछ में उसने गैंग में शामिल 60 शातिर अपराधियों के नाम बताए हैं। पंकज सहनी से एसएसपी जयंत कांत, डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय और कई पुलिस अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। वह पानापुर ओपी क्षेत्र के मधुबन का निवासी है। उसने कई बार हिमाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के कई शहरों में एटीएम फ्रॉड की वारदात कर चुके हैं। उसके गैंग के अपराधी पहले रेकी करते हैं। फिर उसके पहुंचने के बाद बैंक से कैश उड़ाते हैं। कई राज्य और शहरों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। यहां अहियापुर, काजीमाेहम्मदपुर, सदर, मिठनपुरा, ब्रह्मपुरा, सरैया, मीनापुर थाना और पानापुर ओपी में भी एफआईआर है। पुलिस काे पंकज सहनी ने किशुनगर निवासी अनिकेत कुमार, सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राहुल कुमार समेत 60 के नाम बताए हैं। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय का कहना है कि उसने कई स्टेट में फ्रॉड करने की जानकारी दी है। वहां की पुलिस से संपर्क कर एफआईआर की जानकारी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले जब पंकज सहनी की गिरफ्तारी हुई थी, तब उसके यहां से लाखों रुपए नकदी और आपत्तिजनक सामान मिले थे। पुलिस ने एक कारबाइन भी जब्त की थी।
बिजनेस मैनेजमेंट फ्रॉड कंपनी बनाई, करता है मंथली पेमेंट
पंकज ने पंकज बिजनेस मैनेजमेंट नाम से फ्रॉड कंपनी बनाई है। वह एलएस कॉलेज से भौतिकी में 2013 में ऑनर्स किया। उसने अपने और अगल-बगल के गांवों के करीब 200 लड़कों का गैंग तैयार कर चुका है। गैंग के गुर्गों काे मंथली पेमेंट भी करता है।



Leave a Reply