Breaking News

मुजफ्फरपुर में नवजात की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा:परिजनों ने कहा- बच्चे की देखभाल के नाम पर 100 रुपये मांगते हैं स्वास्थ्यकर्मी

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में रविवार दोपहर एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। साथ ही, SNCU में तैनात नर्स पर घूस लेने का आरोप लगाई। परिजनों का कहना है कि बच्चे को देखने के लिए 100 रुपये घूस मांगा जाता है। पैसे नहीं देने पर बच्चे को देखने तक नहीं दिया जाता है। इधर, मामला बिगड़ता देख अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगो को समझाने का काम किया। लेकिन, परिजन शांत नहीं हुए। इस दौरान दूसरे बच्चे के परिजनों ने भी स्वास्थ्य कर्मियों पर रुपये लेने का आरोप लगाया। मामले में मृत बच्चे के परिजनों में बताया कि वे लोग कुढ़नी के रहने वाले है। बीते शुक्रवार की रात 11 बजे कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरवाडीह गाँव निवासी जीतन सहनी की पत्नी गायत्री देवी अपने बच्चे को सदर अस्पताल के SNCU में भर्ती करवाया था। वहां इलाज चल रहा था।

बच्चे को देखने के नाम पर तैनात नर्स ने 100 रुपये की मांग की। बच्चा देने से इंकार कर दिया। कहा गया कि बच्चा ठीक है। लेकिन, आज बच्चे की मौत हो गई। इधर, GNM सुनीता कुमारी ने बताया कि अभी 6 बच्चे इलाजरत है। इसमें एक बच्चा सीरियस था। जिसे रेफर कर दिया गया था। रेफेर होने के बाद बच्चे के परिजन उसे अपने साथ ले गए थे। उस समय बच्चा ठीक था। लेकिन, दोबारा वे लोग लौटकर आए। उसके बाद बच्चे की मौत होने की बात कहकर हंगामा करने लगे।

मोतीपुर से आई साजिया खातून ने आरोप लगाया कि उनका 7 दिन का बच्चा है। उनके बच्चो को देखने से मना कर दिया जा रहा है। 100 रुपये मांगे जा रहे है। नर्स का कहना है कि बच्चे की देखभाल के लिए 100 रुपये देना होगा। दो लोग है। आरोप लगाया कि अबतक करीब 500 से 600 रुपये नर्स ने लिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.