नगर निगम के चुनावी माहौल के बीच ट्रेड लाइसेंस, यूजर चार्ज और पानी के शुल्क को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। अगले दो-तीन माह बाद होने वाले चुनाव से पहले तीन तरह के टैक्स वसूलने को लेकर पार्षदों के बीच बेचैनी है। मेयर व पूर्व मेयर के साथ कई पार्षद ट्रेड लाइसेंस, यूजर व पानी शुल्क के विरोध का झंडा थाम चुके हैं। मंगलवार की सुबह पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने केएम मेडिसिन (लक्ष्मी चौक स्थित दवा दुकान) के ट्रेड लाइसेंस की रसीद कटवाई, जबकि शाम में विरोध में सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद की।
वहीं, मेयर इं. राकेश कुमार पिंटू 2017 में खुद ट्रेड लाइसेंस ले चुके हैं। मेयर के सूर्या कांप्लेक्स स्थित उनके मार्केट के कई दुकानदारों ने भी ट्रेड लाइसेंस की रसीद कटवाई है। चेंबर ऑफ कॉमर्स में 2 जून को नगर विधायक, मेयर व पार्षद चेंबर के अधिकारी के साथ ट्रेड लाइसेंस, यूजर व पानी चार्ज के खिलाफ बैठक करेंगे। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। पूर्व मेयर का कहना है, सुबह में ट्रेड लाइसेंस के लिए रसीद कटवा ली। 2 जून को हम लोग चेंबर ऑफ कॉमर्स में बैठक कर रणनीति तय करेंगे।







Leave a Reply