Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में नि’धन, कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Singer Krishnakumar Kunnath Passes Away: मशहूर सिंगर केके (KK) का कोलकाता में निधन हो गया है. कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार कन्नाथ (Krishnakumar Kunnath) के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. लेकिन, अभी तक उनके निधन की वजह को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है. डॉक्टर्स के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही सिंगर के निधन की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है. सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृष्ण कुमार कन्नाथ के निधन की खबर पर हैरानी और दुख जाहिर किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.