Breaking News

बेतिया में चोर पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:चोरी करते पकड़ाया तो जमकर की पिटाई,

बेतिया में एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वहीं, पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार की देर रात का है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ग्रामीण चोर को पकड़ कर दोनों हाथ उसके पीछे घुमा कर बांध दिया और डंडे से उसकी पिटाई करते दिखे। हालांकि वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

बता दें कि पूरा मामला जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजाहां ब्राह्मण टोली गांव का है। जानकारी के अनुसार रविवार के देर रात्र में कमलेश चौधरी के घर में एक चोर घुसकर रुपया तथा मोबाइल चुरा रहा था। उसी क्रम में ग्रामीणों ने उसे धर दबोच लिया तथा जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

इधर, मामले में श्रीनगर थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि पुजाहां ब्राह्मण टोली के कमलेश चौधरी ने थाने में आवेदन दिया है तथा चोर शेख टोली गांव के नेसार आलम को पकड़ कर दिया है इसका इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बेतिया भेजा जा रहा है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.