शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार के दिन छापामारी कर एक फरार शराब तस्कर श्याम सिंह को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार शराब तस्कर क्षेमा गांव निवासी नागो सिंह का पुत्र बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले होली त्योहार के दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के घर में छापामारी की थी। छापामारी के दौरान इसके घर से 35 लीटर की मात्रा में देसी शराब प्लास्टिक पाउचों में भरा बरामद किया गया था। लेकिन, यह निकल भागने में सफल हो गया था।तबसे यह फरार चल रहा था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक साल पहले भी इसके यहां से शराब की ब्रमादगी हुई थी।उक्त मामले में यह जेल भी जा चुका है।
वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद फिर से शराब तस्करी के बुरे धंधे में जुट गया। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए इस पर नजर रख रही थी।अचानक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर घर आया हुआ है। तब सूचना मिलने के बाद इसके घर को घेर कर पुलिस इसे धर दबोचा।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।







Leave a Reply